Breaking News

बिहार :: भोजपुरी गायक विनय बिहारी की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज : बेखौफ अपराधियों ने गुरूवार की रात भोजपुरी गायक विनय बिहारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, वारदात के बाद अपराधी मृतक के पास रखे दो मोबाइल, एक लैपटॉप और 50 हजार रुपये नकद भी लूट लिए। मृतक के दोस्तों और रिश्तेदारों के मुताबिक अपराधियों ने पहले ताबड़तोड़ सिर में तीन गोली मारी, उसके बाद उसके सीने में एक गोली मारकर फरार हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग से गायक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना गुरुवार की देर रात मीरगंज के बसडीला गांव के समीप की है। हत्या की सूचना के बाद शुक्रवार तड़के स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

हथुआ के मुड़ा गांव का रहने वाला मृतक विनय बिहारी स्टूडियो का संचालक था और भोजपुरी गायक भी था।

मिली जानकारी के मुताबिक विनय बिहारी गुरुवार देर रात हथुआ स्थित अपना स्टूडियो बंद कर घर वापस लौट रहा था। तभी मीरगंज के बसडीला गांव के बाहर पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी और पास रखे पैसा और सामान लूट लिए। हालांकि मौत की सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने शव को गोपालगंज सदर अस्पताल में भेजकर पोस्टमार्टम कराया, उसके बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया।

बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अबतक किसी भी अपराधी न तो पहचान हो सकी है और न ही किसी की गिरफ्तारी हो पायी है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *