Breaking News

हिमाचल पुलिस की गुंडागर्दी।

मनाली (ब्यूरो): आज जहाँ लोग गर्मी की छुट्टियां काटने हिमाचल जाते है, अपनी फैमली और दोस्तों के साथ ताकी गर्मी से थोड़ी निजात मिल सके। आज कल हिमाचल में हर स्टेट से लोग आते है और हिमाचल की गवर्नमेंट 90% कमाई टूरिस्ट से होती है क्योंकि हिमाचल एक पर्यटक स्थल बन चूका है। जबकि सब को पता है की हिमाचल की लोकल वासी भी अपनी रोजी रोटी पर्यटको से ही कमाते है और अपना घर चलते है। पर आज एक सवाल खड़ा हो गया, जब मनाली में घूमने के लिए कुछ पत्रकारो के साथ मनाली के ट्रैफिक पुलिस ए. एस.आई. हरी सिंह और हेड कांस्टेबल किशन चाँद ने बतमीजी से बात की और जब पत्रकार ने कहा की वह पत्रकार है तो ए. एस.आई. हरी सिंह ने कहा की हमारी हिमाचल पुलिस प्रेस को नहीं जानती और उनका 100 रु का चालान भी काट दिया गया। इस सम्बन्ध में कुल्लू के एस.पी श्री पदम् चाँद जी से फ़ोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने दो तीन बार फ़ोन करने पर भी फ़ोन नहीं उठाया। अब सवाल ये उठता है की हिमाचल से बहार से आये हुए पर्यटको का ही चालान क्यों कटा जाता है? हम हिमाचल के सी.एम् से सवाल पूछते है की वो हिमाचल टूरिज़म की टीवी पर ऐड देना बंद कर दे , क्योंकि अगर ऐसे ही पर्यटको के साथ लोकल पुलिस बतमीजी करेगी तो वो दिन दूर नहीं जब हिमाचल में कोई भी घूमने नहीं जायेगा और आज कुल्लू के एस.पी श्री पदम् चाँद जी ने बहार से आये हुए पत्रकारो का फ़ोन नहीं उठाया, तो ये कुल्लू वासियो की समस्याओं को क्या सुनते होंगे?

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …