Breaking News

बिहार :: मुंबई से इलाज के बाद लालू प्रसाद पहुंचे पटना, 30 अगस्त तक करना होगा सरेंडर

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : मुंबई में इलाज के बाद लालू प्रसाद पटना पहुंचे गये हैं. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू को रांची हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद उन्हें पटना वापस आना पड़ा है. इलाज के लिए औपबंधिक जमानत की अवधि बढ़ाने की याचिका को रांची हाईकोर्ट ने खारिज कर 30 अगस्त तक उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा है. लालू यादव का मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है, सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव की तबियत को लेकर अस्पताल का दौरा किया था और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की थी. 

इसके अलावा सीबीआई की टीम ने कई बार एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट पहुंचकर लालू प्रसाद की मेडिकल रिपोर्ट देखी थी.वहीं लालू के करीबियों के मुताबिक वह सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगा सकते हैं. लालू परिवार चाहता है कि उन्हें अस्पताल में ही बंदी रखा जाये. उनको शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत है, लालू के दिल की नसों में ब्लॉकेज है और किडनी में भी इन्फेक्शन है. जिसके चलते उनका इलाज भी धीमी गति से हो रहा है.

Check Also

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *