Breaking News

यूपी : कैदियों के मनोरंजन के लिए योगी सरकार जेलों में लगाएगी ‘एलईडी टीवी’

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

यूपी के एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने बातचीत में बताया कि 30 नवंबर 2018 तक यह टीवी खरीदकर प्रदेश की 64 जेलों में लगाए जाएंगे।

योगी सरकार ने की जेलों में बंद कैदियों के मनोरंजन के लिये’एलईडी टीवी’ लगाने का फैसला किया है।इसके लिए सवा तीन करोड़ रूपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। पहले चरण में प्रदेश के 64 जेलों के लिये 900 ‘एलईडी टीवी’ खरीदे जाएंगे।लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर की जेलों में सबसे अधिक 30-30 एलईडी टीवी लगाए जाएंगे।

यूपी के एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने बातचीत में बताया कि 30 नवंबर 2018 तक यह टीवी खरीदकर प्रदेश की 64 जेलों में लगाए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक तीस-तीस एलईडी टीवी लखनऊ और गौतम बुध्द नगर की जेलों में लगेंगे।इसके बाद 25-25 एलईडी टीवी मुरादाबाद, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ., इटावा और वाराणसी की जेलों में लगेंगे, वहीं बरेली, चित्रकूट और बाराबंकी में बीस बीस टीवी लगेंगे।

पढें यह भी खबर–नशेड़ी स्कूल वाहन ड्राइवरों पर लगाम लगाने की तैयारी, तीन बार पकड़े जाने पर ……

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 72 जेल है। जेलों में टीवी लगाये जाने के लिये खरीदे जाने का आदेश यूपी के संयुक्त सचिव ने लखनऊ में स्थित राज्य के कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें महानिरीक्षक को भेज दिया गया है।इसके लिये विभिन्न कंपनियों से निविदायें मंगवाई गयी हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *