यूपी:गवर्नर, गृहमंत्री व सीएम ने दीन दयाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ।पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती पर चारबाग स्थित दीन दयाल स्मृतिका पहुंचे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व नेता
लखनऊ। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती पर मंगलवार को केकेसी के पास स्थित उनकी स्मृतिका में बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। गर्वनर राम नाइक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।
मुस्लिम महिलाएं जल्द ही सपा और बसपा को बोलेंगीं तीन तलाक : केशव प्रसाद मौर्य
नेताओं ने दीन दयाल की प्रतिका को नमन किया तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की लोगों को सलाह दी। यहां गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व गवर्नर ज्यादा देर नहीं रुके। माल्यार्पण करके चले गए। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बृजेश पाठक, स्वाती सिंह, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा अन्नू, बीजेपी युवा मोर्चे के साकेत शर्मा, आनन्द द्विवेदी सहित तमाम अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।