Breaking News

शर्मनाक :: गर्ल्स स्कूल में घुस लफंगों ने लड़कियों को बेरहमी से पीटा, 34 छात्रायें अस्पताल में भर्ती

डेस्क: सुपौल में एक बड़ी शर्मनाक घटना हुई है। गांव के लफंगों ने सुपौल के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में घुसकर ऐसी गुंडागर्दी की है जिससे पूरा बिहार शर्मसार हो गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के मैदान में शनिवार की शाम खेल रही छात्राओं पर लड़कों ने अभिभावकों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से लैश महिला-पुरुष हमलावरों ने छात्राओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।


छात्राओं को बचाने आयी वार्डन और शिक्षिकाओं को भी नहीं बख्शा गया।  लड़कियां और शिक्षिकाएं जैसे-तैसे ग्रिल के अंदर गयीं और तब उनकी जान बची। बदमाशों के हमले में तीन महिला सहित तीन दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हुई हैं। दो दर्जन घायल छात्राओं को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर एसडीएम विनय सिंह, एलआरडीसी रोजी कुमारी, बीडीओ ममता कुमारी और पुलिस स्कूल पहुंची और 34 लड़कियों को अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों के अनुसार किसी घायल को गंभीर चोट नहीं लगी है।
डीएम वैद्यनाथ यादव ने बताया कि छींटाकशी का विरोध करने पर लड़कियों ने कुछ लड़कों की धुनाई कर दी।

यूपी:बेटियों को वह हक नहीं मिल रहा जिसकी वह हकदार हैंः राष्ट्रपति

इसके विरोध में लड़कों के अभिभावकों ने लड़कियों पर हमला बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर डीईओ को हमलावरों को चिह्नित करने और उन पर केस दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *