Breaking News

बिहार :: दरभंगा के एवेन्यू में “मिशन पोलिटेक्निक – 2019′ की शुरूआत 3 फरवरी से

डेस्क : विगत 14 वर्षों से दरभंगा के शैक्षणिक विकास में लगातार प्रयासरत मदारपुर स्थित एवेन्यू द पाथ ऑफ सक्सेस के निदेशक सौरभ शेखर श्रीवास्तव ने मदारपुर स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। उपस्थित गणमान्य संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि पोलिटेक्निक की तैयारी को लेकर “मिशन पोलिटेक्निक” अभियान का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बिहार पोलिटेक्निक व आईटीआई प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु एवेन्यू द पाथ ऑफ सक्सेस द्वारा “मिशन पोलिटेक्निक – 2019” की शुरूआत आगामी 3 फरवरी से किया जा रहा है। बीते वर्षों में सैकड़ों छात्र-छात्राओं की सफलता के उपरांत दरभंगा के कई शिक्षकों,अभिभावकों एवं बुद्धिजीवियों से मिले परामर्श के अनुसार ही इस वर्ष नये प्रारूप को तैयार किया गया है। 

नये प्रारूप के अनुसार मिशन पोलिटेक्निक में सम्मिलित
छात्र-छात्राओं को पढाई के साथ साथ 7 ऑफलाईन व 3 ऑनलाइन टेस्ट समय समय पर लिए जायेंगे एवं उन टेस्टों के परिणाम के आधार पर तैयारी में कुछ नये आयाम प्रदान किया जाएगा ताकि प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य को चूमने में आसानी होगी। इतना ही नहीं बेहतर तैयारी को लेकर मिथिलांचल के चर्चित शिक्षकों की कुशल टीम तैयार कर छात्र-छात्राओं का अध्ययन करवाया जाएगा।

बता दें कि विगत 14 वर्षों से लगातार पोलिटेक्निक में अब तक सैकड़ों छात्र-छात्राओं का कैरियर सुनिश्चित करवाने वाले शिक्षक सौरभ शेखर श्रीवास्तव को “पोलिटेक्निक गुरू” की संज्ञा दी गई है। शैक्षणिक क्षेत्र के विकास में अहम योगदान देने के लिए पोलिटेक्निक गुरू सौरभ शेखर श्रीवास्तव को वर्ष 2015 में प्रो. रतिकान्त स्मृति फाउंडेशन द्वारा संत केशव दास भूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

Check Also

सूरत में सनसनी: मंदिर के बाथरूम में मिलीं दो कॉलेज छात्राओं की लाशें, इंजेक्शन मिलने से आत्महत्या की आशंका

गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। …

धूल छंटी तो सामने था मौत का मंजर: महोबा हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बिखरीं जिंदगी, तीन महिलाओं की मौत, कई बच्चे हुए अनाथ

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुआ एक सड़क हादसा ऐसा दर्द छोड़ …

उत्तर प्रदेश के कासगंज में खौफनाक पारिवारिक त्रासदी: पिता ने तीन मासूमों को जहर दिया, पत्नी का गला रेता, फिर खुद झूला फंदे पर — गरीबी ने पूरा परिवार निगला

शनिवार को अमांपुर कस्बे से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *