Breaking News

दरभंगा से तीन डायरेक्ट फ्लाइट शीघ्र, स्पाइसजेट एयरलाइंस के लगे होर्डिंग्स

डेस्क : दरभंगा से सीधी उड़ान भरने वाले लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को एक और खुशखबरी मिल जाएगी, जब स्पाइस जेट की ओर से दरभंगा से विमान सेवा शुरू करने की जानकारी दी जाएगी। 

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार स्पाइस जेट की ओर से विभिन्न शहरों के लिए रोजाना तीन विमान सेवा शुरू की जाएगी। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि यहां से दिल्ली, मुम्बई व बेंगलुरू के लिए वे सीधी उड़ान भर सकेंगे।

फिलहाल स्पाइस जेट के प्रतिनिधि आनंद देवड़ा ने योजना के बारे में खुलासा करने से परहेज किया। उन्होंने बताया कि दरभंगा से रोजाना तीन फ्लाइट देने की योजना है।

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि एयरपोर्ट का काम जून में पूरा होने की उम्मीद है। स्पाइस जेट के वरीय अधिकारी बुधवार को आ रहे हैं। खुशखबरी मिलेगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *