Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस :: महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पुलिस तत्पर – एसएसपी

दरभंगा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए दरभंगा पुलिस हमेशा तत्पर रहेगा। 

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा न्याय दिलाने के लिए खोले गये लहेरियासराय थाना परिसर में महिला विशेष प्रकोष्ठ की चर्चा करते हए कहा कि इसके द्वारा बेहतर कार्य किये गये है। इस मौके पर प्रकोष्ठ के समन्वयक सुनील कुमार ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अणु कुमारी, सुलेखा देवी, लक्ष्मी देवी, गुलशन आरा, प्रीति कुमार, किरण देवी, सुलेखा कुमारी आदि 10 महिलाओं को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा 10 महिला को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर लहेरियासराय महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी, सदर पुलिस अनुमण्डाधिकारी अनोज कुमार, सुरेन्द्र भगत, विजय कुमार पासवान, अराधना कुमारी, नीलम पंसारी, मधु सराबगी, मधु चौधरी, किरण, नूतन, मनीषा जसराज, श्वेता लता, मनीषा पंसारी, चंचल केडिया, उमा पंसारी, पदमा सुहारका, अनीता बोरा, बेबी सरोज, अंजमतुन निशा, निभा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *