Breaking News

शेक्सपियर डे पर शेखर क्लासेज में कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा : ‘शेक्सपियर डे’ पर मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित कोचिंग संस्थान शेखर क्लासेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यापक प्रो अमरेंद्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सीएम कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की अध्यापिका डॉ. मंजू रॉय ने संयुक्त रूप से की ।

कार्यक्रम में शेक्सपियर के जीवन, कार्यो एवं उनकी उपलब्धियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि प्रो अमरेंद्र शर्मा ने शेक्सपियर की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि शेक्सपियर की रचनाएं आज के दौर में भी प्रासंगिक है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से भाषा सीखने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि भाषा सीखने के लिए शुद्ध पढ़ना,लिखना,सुनना एवं बोलना आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ. मंजू रॉय ने शेक्सपियर की रचनाओं को ऐतेहासिक बताया।

उन्होंने बताया की विलियम शेक्सपियर की रचनाएं यूनिवर्सल है।जिसके कारण उनका महत्व आज भी है।साथ ही उन्होंने शेक्सपियर के नाटकों और कविताओं का जिक्र किया।

प्रज्ञा,राजनंदिनी,नंदिनी, शिवानी ,चांदिनी ने शेक्सपियर पर अपने भाषण प्रस्तुत किये।कार्यक्रम का संचालन अंशुमान आनंद ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र-छात्रा एवं दर्जनों अभिभावक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन मोनू कुमार रंजन ने किया।

Check Also

आपके काम की खबर :: मतदाता सूचना पर्ची वितरण हेतु विशेष कैम्प 23 और 24 अप्रैल को, अपने बूथ से अपना मतदाता पर्ची अवश्य ले लें…

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 …

पृथ्वी दिवस समारोह का भव्य आयोजन

डेस्क। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस समारोह का …

चमकी को धमकी :: अब थाना प्रभारी पहुंचाएंगे वांछितों तक ओआरएस घोल, बैठक में डीएम एसएसपी ने दिए कई अहम निर्देश

डेस्क। दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन ने AES/JE (चमकी बुखार) कालाजार एवं मलेरिया रोकथाम को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *