लखनऊ ( राज प्रताप सिंह) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद देश पर सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने देशवासियों से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सिर्फ कांग्रेस और उसके महामिलावटी सहयोगी ही नहीं, भारत में कमजोर सरकार के आने का इंतजार तो पड़ोसी दुश्मन देश और वहां पर पल रहे आतंकी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित रहेगा तभी सपने व आकांक्षाएं पूरी होंगी। उन्होंने आतंक व अत्याचार को समाप्त करने के लिए एक बार फिर मजबूत सरकार चुनने की अपील की।
मोदी फैजाबाद व अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र के मध्य अयोध्या जनपद में स्थित रामपुर मया में आयोजित विजय संकल्प रैली को सम्बोधित कर रहे थे। मोदी-मोदी के नारे से अभिभूत प्रधानमंत्री मोदी ने अपना सम्बोधन रोक कर कहा कि आपके प्यार को नमन लेकिन मुझे भी बोलने की इजाजत तो दीजिए। फिर उन्होंने अयोध्या-फैजाबाद में पूर्व में हुई आतंकी घटना की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बीते दिनों श्रीलंका में हुई आतंकवादी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की सख्ती के कारण ही पिछले पांच सालों में अपने देश में एक भी आतंकी घटना नहीं हो सकी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के स्लोगन के माध्यम से देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आतंकी और पड़ोसी मुल्क भी कमजोर सरकार के इंतजार में हैं। उनका खेल रुका नहीं है क्योंकि पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास आतंक के एक्सपोर्ट का एक ही उद्योग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और यूपी का महामिलावटी गठबंधन भी कमजोर सरकार बनाने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस के नरम के रुख के कारण ही अब तक सुरक्षा एजेन्सियों की ओर से पकड़े गए आतंकी छूट जाते रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम छेड़ेंगे नहीं लेकिन जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे भी नहीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि खतरा सीमा के पार हो या सीमा के भीतर, घर में घुसकर मारेंगे और गोली का जवाब गोले से देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. लोहिया व बाबा साहब के सिद्धांतों की दुहाई देने वाले सपा-बसपा के नेताओं को गरीबों व श्रमिकों की चिंता नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने वाली सरकार ने देश के 40 करोड़ श्रमिकों की परवाह नहीं की। इन्होंने गरीबों के नाम पर अपनों और परिवार के सदस्यों को फायदा पहुंचाया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के अयोध्या लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह, अम्बेडकरनगर प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा व गोसाईगंज के विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू सहित निवर्तमान सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, शोभा सिंह, सन्नो देवी, गोरखनाथ बाबा, रामचन्द्र यादव, सतीश शर्मा व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
