लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : बसपा सुप्रीमों मायावती ने बुधवार को फतेहपुर में सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके गठबंधन से भाजपा बेहद डरी हुई है, इसलिए कभी सराब कभी महामिलावटी समेत अनाप सनाप बोलते हैं। उनका गठबंधन सिर्फ तीन दलों का है लेकिन एनडीए न जाने कितने दल हैं, कोई दल कभी आता है तो कोई जाता है, वह खुद नहीं देखते कि उनके गठबंधन में कितने महामिलावटी लोग हैं। मायावती बोलीं कि देश में परिवर्तन की लहर है, भीड़ बयां कर रही है कि 23 मई को नमो नमो वालों की छुट्टी होने वाली है।
कांग्रेस से शुरू हुई, भाजपा पर निकली भड़ास
गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में शहर के भिटौरा बाईपास सब्जी मंडी में बसपा सुप्रीमों ने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र और अधिकतर प्रदेशों में कांग्रेस ने राज किया है लेकिन गलत नीतियों के कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा है। कांग्रेस ने गरीबी, बेरोजगार और किसान दुखी थे। बाबा साहेब द्वारा दिए गए आरक्षण का लाभ निचले तबके के लोगों को नहीं दिया। यूपी के बदतर हालात के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। खासकर पूर्वांचल में लोग रोजी रोटी के लिए पलायन करके बड़े शहरों की ओर चले गए। कहा कि अति गरीबों, शोषित एवं दलितों की बदतर हालत को देखते हुए 14 अप्रैल 1989 में बसपा का गठन करना पड़ा और उनके लिए काम कर रहीं हैं। वर्तमान में भाजपा सरकार को भी अपनी गलत नीतियों के कारण सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा।
जुमलेबाजी नहीं चलेगी
बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा कि परिवर्तन की लहर में भाजपा की कोई जुमलेबाजी या चौकीदारी की नई नाटकबाजी नहीं चलेगी। भाजपा के छोटे-बड़े चौकीदार चाहे जितनी ताकत लगा लें वह कामयाब नहीं होने पाएंगे। पिछले चुनाव में मोदी जी ने अच्छे दिन आने समेत तमाम चुनावी वादे किए थे लेकिन उनका कोई भी वादा जमीनी हकीकत नहीं साबित हुआ। उनके सरकार की नीतियां सिर्फ पूंजीपतियों और धन्ना सेठों तक सीमित रहीं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
नोटबंदी-जीएसटी बिना तैयारी के
मायावती ने कहा कि सरकार द्वारा बिना तैयारी के नोटबंदी एवं जीएसटी के लागू करने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। खास कर छोटे एवं मझोले कारोबारियों की सरकार ने कमर तोड़ दी। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।
यूपी के किसानों को अन्ना ने किया बर्बाद
मायावती ने कहा कि यूपी में भी भाजपा की सरकार है, यहां भी गरीब, शोषित के साथ किसान भी बेदह दुखी है। जानवरों ने किसान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गरीब, अतिशोषित दलितों को सरकार से कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
