दरभंगा (गणपती मिश्र) : दरभंगा जिला के महिनाम गांव में शुक्रवार को तालाब निर्माण के दौरान मिट्टी उड़ाही में लगभग 4 फीट की विशाल भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। बताते चलें कि काली पत्थर की लक्ष्मी और सरस्वती की भी मूर्ति मिली है। यह बहुत दूर्लभ पत्थर की मूर्ति है।
ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही देखने
बताते चलें कि खुदाई के दौरान प्रतिमा मिलने की खबर होते ही गांव के लोग दर्शन को उमड़ पड़ी। और आसपास के जितने भी गांव हैं वहां के सभी ग्रामीणों की भीड़ प्रतिमा को देखने पहुंच रही है।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
- यूपी में जनगणना 2027: 34 सवालों के जवाब देने होंगे, डिजिटल प्रक्रिया से जुटेगा घर-घर का डेटा
- मई की शुरुआत में ठंडी हवाओं का असर, 4 मई से फिर बदलेगा मौसम; यूपी में पारा लुढ़का
- यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बढ़ता विवाद: जबरन इंस्टॉलेशन के खिलाफ उपभोक्ताओं का विरोध तेज, सीएम से हस्तक्षेप की मांग
- गंगा एक्सप्रेसवे टोल पर उलझन: तीन दिन में तीन बार बदली दरें, कार चालकों के लिए 1514 से 1800 और फिर 1765 रुपये तक का सफर
संग्रहालय में है प्रतिमा को रखने की जरूरत
इसको लेकर महाराजधिराज लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय दरभंगा के अध्यक्ष डाॅ शिव कुमार मिश्र ने कहा है कि ये काली पत्थर की दूर्लभ प्रतिमा बारहवीं और तेरहवीं शताब्दी की हैं। जेसीबी के ठोकर लगने से भगवान विष्णु के दो हाथ टूट गए है। जिसे संग्रहालय में रखने की जरूरत है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !


