माल/लखनऊ (रामकिशोर रावत) : लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है प्रत्याशी और समर्थक माहौल को धार दे रहे हैं। आमने सामने के मुकाबले में आये इस चुनाव के समीकरण प्रतिदिन बदल रहे हैं। सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सीएल वर्मा के सामने भाजपा के सांसद कौशल किशोर से उनकी टक्कर है।

इस कड़ी में शुक्रवार को सीएल वर्मा ने रोड शो के जरिये अपनी पूरी ताकत का अहसास कराने का प्रयास किया। भारी काफिले के साथ वह कस्बे पहुंचे तो बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह व राजवीर सुशील कुमार यादव अजीत गौतम कमल सिंह सजय सिंह सहित कई दजर्न शिक्षामित्र मौजूद रहे। जिसके बाद सपा बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
चुनाव कार्यालय पर वह पत्रकारों से भी मिले। उन्होंने कहा सांसद बनने के बाद मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के किसानों और नौजवानों की स्थिति में सुधार की हर संभव कोशिश करूँगा।महिलाओं को स्वरोजगार के साथ समाज की मुख्य धारा में लाने के लिये भी शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प भी उनके एजेंडे में है।

उधर भाजपा संगठन की अंदरूनी गुटबाजी को भाँपते हुये कौशल किशोर भी अपनी राजनीतिक जमीन को सुरक्षित रखने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। कभी रोड शो के जरिये ताकत का प्रदर्शन तो कभी गांव गांव घूमकर वह अपनी लोकप्रियता को सलामत रखने की अपील कर रहे हैं।

इस चुनाव में माल इलाके के जो भी कार्यकर्त्ता पाला बदलकर इधर उधर हुए हैं उनकी तस्वीर साफ हो चुकी है। यह भाग दौड़ किसके लिए फायदेमंद और किसके लिए नुकसान करेगी यह सवाल अभी अनुत्तरित है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !