Breaking News

दुःखद :: वयोवृद्ध पत्रकार पं. अवध कुमार झा का निधन, 72 वर्षों तक की थी पत्रकारिता

डेस्क : वयोवृद्ध पत्रकार पं अवध कुमार झा का निधन शुक्रवार सुबह सऊदी अरब में उनके पुत्र के निवास पर हो गया । बिहार के भागलपुर जिले के मूल निवासी अवध बाबू  95 वर्ष के थे । वे भारत के पुराने बंद अख़बार आर्यावर्त दैनिक के अंतिम संपादक थे ।

पं अवध बाबू के निधन को पत्रकारिता जगत की एक बडी क्षति बताते हुए मिथिलालोक फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ बीरबल झा ने गहरा दुःख व्यक्त किया एवं पीड़ित परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना जताया ।

मिथिला के यंगेस्ट लिविंग लीजेंड के नाम से जाने वाले डॉ बीरबल झा ने अपनी संवेदना सन्देश में बताया कि अवध बाबू केवल पत्रकार ही नहीं बल्कि एक महान समाजसेवी, सामाजिक चिंतक एवं लेखक थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समकालीन थे एवं उनके साथ काम करने का मौका मिला था।

अवध बाबू अपने पीछे चार पुत्रो से भरापूरा परिवार छोड़ गए। 35 रुपये मासिक से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले अवध बाबू 72 वर्षो तक पत्रकारिता के पेशे से जुड़े रहे। इस दरम्यान उन्होने कई किताबों का लेखन भी किया ।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *