डेस्क : दरभंगा यूनेस्को क्लब की ओर से विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम कॉलेज में ‘समाज निर्माण में चौथे स्तंभ का योगदान’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने कहा कि पत्रकारों को तटस्थ रहने को कहा जाता है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
लेकिन पत्रकारों को न्याय का पक्षधर होना चाहिये. उन्हें पीड़ित लोगों के पक्ष में काम करना चाहिये.

प्राचार्य ने कहा कि पत्रकारों को मूक दर्शक नहीं होना हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया में देशों की प्रेस की आजादी के आधार पर रैंकिंग होती है. उसमें पिछले दो साल में भारत तीन पायदान नीचे खिसक गया है और उसकी रैंकिंग 136वें नंबर पर है.

उन्होंने कहा कि नेपोलियन बोनापार्ट ने कहा था कि उन्हें हजारों से नहीं बल्कि उस समय निकल रहे तीन अखबारों से डर लगता था. लेकिन, आज की स्थिति मीडिया की आजादी के मामले में चिंतनीय है. कार्यक्रम में सीएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के अलावा स्थानीय अखबारों, टीवी चैनलों और वेब मीडिया के पत्रकारों ने शिरकत की.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !