मोहनलालगंज/लखनऊ ( सूरज अवस्थी ) : तहसील क्षेत्र के रामदासपुर ग्राम सभा के प्रधान ने रोजे की फजीलत और इस मुकद्दस महीने को देखते हुए प्रधान चंद्रभान गौतम ने अपने गांव की मस्जिद में रोजा इफ्तार की व्यवस्था कराई जिसमें लगभग गांव के सभी रोजेदार शामिल हुए जिसमें हिन्दू मुस्लिम एकता व भाई चारे की मिसाल बने है इस मुकद्दस महीने में गांव का हर मुसलमान रोजा रखकर गांव के लिए रोजा इफ्तार करने के बाद दुआ मांगता है इस मुकद्दस महीने में मुसलमानों का मानना है कि एक के बदले 70 नेकिया अल्लाह पाक अता फरमाता है इसीलिए तो ऐसी भीषण गर्मी में हर मुसलमान रोजा रखकर कुरान पाक की तिलावत करता है और पंच गाना नमाज पढ़ने की कोशिश करता है क्योंकि वह जानता है कि इस मुकद्दस महीने में एक के बदले अल्लाह पाक 70 नेकिया अता फरमाता है

जब इस संबंध में ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे गांव के प्रधान चंद्रभान गौतम हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हैं और सभी को आपस में मिलाकर चलने की कोशिश करते हैं हमारे गांव के प्रधान बहुत ही अच्छे और नेक इंसान हैं जब इस संबंध में प्रधान चंद्रभान गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब हमारा राष्ट्र एक है तो इंसान में भेद भाव कैसा हम सब अनेक होते हुए भी एक रहे यही हमारा राष्ट्र धर्म है गीता और कुरान में भी प्यार का संदेश जग जाहिर है हम सभी मिलजुल कर रहे तभी हमारा देश तरक्की करेगा ,
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
- राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
- दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना ,हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी को मिलकर रहना चाहिए और ऐसे ही रोजा इफ्तार हर गांव में होने चाहिए इससे आपस में भाईचारा बढ़ता है और आपस में अगर कोई मनमुटाव हो जाता है तो वह भी दूर हो जाता है प्रधान चंद्रभान गौतम रोजा इफ्तार के बाद सभी को बड़े मंगल और ईद के लिए भी मुबारकबाद दी भाईचारा सदैव कायम रखें और एक दूजे के काम आए तभी हम और हमारा देश आगे तरक्की कर सकता है ।Attachments area
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !