दरभंगा : दरभंगा जोन के नवनियुक्त 135 अवर निरीक्षक को दरभंगा आईजी पंकज कुमार दराद ने नियुक्ति पत्र दिया। डीआईजी क्षत्रनील सिंह भी वहां मौजूद थे। वहीं आईजी ने नवनियुक्त दरोगा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर कार्य करने का टिप्स दिया। उन्होंने कहा ईमानदारी और मेहनत से कभी नहीं समझौता करना चाहिए। एक शिक्षक की भूमिका में उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को अनुसंधान करने का तरीका बताया।

आईजी ने कहा पुलिस को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना ही पहला कर्तव्य है। पुलिस वालों का काम है समाज के लोग निर्भीक होकर रहे जिसके लिए अपराधियों से पुलिस वालों को डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने जीवन की मुख्य बातें बताते हुए कहा कि समाज में स्वच्छ छवि बनाते हुए बेहतर पुलिसिंग करना आज के दौर में कड़ी चुनौती है। इसे चैलेंज के रूप में आप सभी को लेना होगा, ताकि आपके कार्यों से पुलिस विभाग का मनोबल सदा ऊंचा बना रहे।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा में 38 नियुक्त दरोगा में 12 महिलाएं शामिल हैं। जबकि समस्तीपुर में 65 में दरोगा में 23 महिलाएं और वहीं मधुबनी जिले में 32 दरोगा में 8 महिलाएं को नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं नवनियुक्त दरोगा को 1 जून को डीआईजी कार्यालय में योगदान देने को कहा गया है। दरोगा नियुक्ति बहाली का विज्ञापन 01/17 मैं निकाला गया था। समस्तीपुर की दो महिला अभ्यर्थी ने योगदान नहीं दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !