Breaking News

जल संकट से निजात के लिए मनरेगा से होगा कार्य – जिलाधिकारी

दरभंगा : जल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब मनरेगा योजना से जल संरक्षण, जल संचय, लघु सिंचाई के साधन, वृक्षारोपण के कार्य की होंगे। जिसके लिए सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है और इसे प्राथमिकता के आधार पर कराने का आदेश जारी हुआ है।

समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देश के तहत 3-4 जून को पूरे जिला में विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर सुखाड़ से संबंधित योजनाओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमींदारी बांध का सुदृढ़ करण, बाढ़ सुरक्षा के दृष्टि से संयुक्त जांच प्रतिवेदन से प्राप्त जमींदारी एवं ग्रामीण बांधों के उंचीकरण एवं मजबूती करण किया

जाय। जिनमें बहेड़ी, केवटी, जाले, हनुमाननगर, बेनीपुर प्रखंड मुख्य हैं। जिलाधिकारी ने जून माह तक सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया है। साथ ही योजनाओं के प्राथमिक, मध्य एवं पूर्ण होने पर फोटोग्राफी करा कर उसे रिकॉर्ड में रखने के लिए कहा है। साथ ही योजनाओं का बोर्ड लगावें और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह के मशीन का उपयोग नहीं होगा। बैठक में उपविकास आयुक्त, निदेशक, लेखा एवं प्रशासन ग्रामीण विकास अभिकरण, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता मौजूद थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …