Breaking News

सीएम योगी का नया फरमान, मंत्री कैबिनेट मीटिंग में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब मंत्रिमंडल की होने वाली बैठकों में मंत्री मोबाइल फोन नहीं ला सकेंगे। उन्हें मोबाइल फोन उन्हें कैबिनेट कक्ष के बाहर छोड़ कर जाना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठकों में होने वाली चर्चा पूरी गंभीरता व बिना किसी व्यवधान के हो। मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच मोबाइल फोन अचानक बजने से बैठक में दिक्कतें आती हैं। 


सूत्र बताते हैं कि कुछ समय से सीएम ने बैठक में मोबाइल फोन के उपयोग को गंभीरता से लिया। इसीलिए अब मंत्री के साथ अफसर भी मोबाइल फोन नहीं ला सकेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने बाकायदा एक आदेश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि लोकभवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष के अंदर किसी भी शख्स द्वारा मोबाइल फोन न लाया जाए। सभी लोग सीएम के निर्देशों का पालन करें। यह पत्र उप मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री व राज्यमंत्रियों के निजी सचिवों को भेजा गया है। निजी सचिवों से कहा गया है कि वह यह निर्देश अपने अपने मंत्रियों के संज्ञान में ले आएं।

 
जमा कर टोकन लेना होगा

नई व्यवस्था में मंत्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए टोकन की व्यवस्था की गई है। इसका जिम्मा सामान्य प्रशासन विभाग को दिया गया है। इसके तहत जब मंत्री मंत्रिपरिषद कक्ष में सीएम द्वारा बुलाई गई बैठकों में जाएंगे तो वह  मोबाइल फोन टोकन लेकर बाहर जमा कराएंगे। बाद में कक्ष से बाहर आने पर टोकन के जरिए उसे वापस ले सकेंगे

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …