लखनऊ (मुकेश कुमार) : राजधानी में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिसकर्मियों की काम के प्रति लापरवाही को देखते हुए सख्त कार्रवाई की, जिसमें एसएसपी कार्यालय में तैनात एक तिहाई फोर्स लाइन को हाजिर किया।

इसके साथ ही एसएसपी ने कैम्प कार्यालय में भी तैनात 60 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं एसएसपी ने कई थानों और चौकी में तैनात दरोगा के ट्रांसफर भी किए हैं। जानकारी के मुताबिक चौकी एरिया में खराब परफॉर्मन्स वाले दरोगा और पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। वहीं कई समय पहले से चौकी प्रभारीयों की मॉनिटरिंग की जा रही थी, जिसमें एसएसपी लखनऊ ने थानों और चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मियों द्वारा अपने काम के प्रति लापरवाही को देखते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
बता दें की एसएसपी ने देर रात 123 दरोगा के तबादलों की लिस्ट की जारी की है। अब देखना यह होगा कि एसएसपी द्वारा इस तरह के उठाए गए सख्त कदम से दरोगा और पुलिसकर्मी किस तरह काम से में अपनी रुचि दिखाएंगे
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !