बीकेटी/लखनऊ (सुखलाल) : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बख्शी का तालाब वन नर्सरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को जस फाउंडेशन और वन विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर किया। सीसीएफ के प्रवीण राव ने बताया कि इस बार की थीम एयर पॉल्यूशन पर हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची प्रमुख सचिव वन विभाग कल्पना अवस्थी ने बताया कि हर एक व्यक्ति को पेड़ लगाने की जिम्मेदारी समझते हुए पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होने बताया कि हमने प्रदेश में 22 करोड़ पेड़ लगाने का महाकुम्भ लक्ष्य बनाया है। और लखनऊ को 26 लाख पेड़ लगाने जा टारगेट दिया है। इस कार्यकर्म में प्रिंसिपल चीफ प्रभाकर दुबे, पवन कुमार,डीएफओ अवध मनोज सोनकर , मनोज गौतम , ए डी ओ ए.जी. रामभजन मय TAC , ATM व BTM सहित प्रधान संघ अध्यक्ष इंद्र पाल सिंह अपने प्रधान साथियों के साथ कई वन कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यशाला में पेड़ से होने वाले फायदों को बताया और पेड़ न होने से
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
नुकसान को भी बताया गया । आरएसओ आनदा श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ की कमी के कारण हम पहले ज्यादा और जल्दी बीमार हो रहे है। इस लिए पेड़ को दोस्त समझ कर उसे लगाए। भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार पेड़ कम हो रहे हैं पेड़ कम होने के कारण आने वाली जनरेशन को बहुत ही नुकसान पहुंचने वाला है इसलिए हर एक वक्त को कम से कम दो पेड़ जरूर लगाना चाहिए। वहीं बच्चो ने भी पम्पलेट पर संदेश लिख उपस्थित जनता को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया और वृक्षारोपण किया। आयोजन में सहभागी जश्न फाउंडेशन की फाउंडर सेक्रेटरी डॉ हिमानी सिंह ने भी जनता से पेड़ लगाने की अपील की। फाउंडेशन के डायरेक्टर राहुल सोनी ने जनता से पर्यावरण बचाओ के लिए आगे आने की अपील की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !