राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से भारत लगातार चंद्र अभियान संचालित करने वाले विश्व के चुनिन्दा देशों में शामिल हो गया है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण ने विश्व स्तर पर भारत के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। देशवासियों को भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और क्षमता पर गर्व है।
- एडीजे प्रथम श्री रामाकांत की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- दरभंगा :: 06 मई से 08 मई तक होगा ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी का मतदान, बनाए गए 23 मतदान दल
- बड़ी कार्रवाई :: BPSC पास शिक्षकों को ससमय नहीं दी सैलरी तो के के पाठक ने सभी DEO और DPO के वेतन पर लगाई रोक
- बड़ा खुलासा :: कोविशील्ड वैक्सीन का साइड इफेक्ट आया सामने, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
- चुन्ना अपहरण मामले में लालबाबू समेत 9 दोषी करार, 15 मई को सजा पर होगी सुनवाई
यूपी के योगदान पर सीएम ने खुशी जाहिर की
मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में उत्तर प्रदेश के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान में लखनऊ की वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक रितु करिधाल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका है। चंद्रयान-2 के रोवर के लिए मैप जनरेशन और पाथ जनरेशन की तकनीक उपलब्ध कराने में आईआईटी कानपुर का अहम योगदान है। इस प्रक्षेपण की सफलता भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का एक और पत्थर है। उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन के उद्देश्यों की पूर्ण सफलता की कामना की है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)