Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री को लखनऊ जिला अध्यक्ष ने भारत रत्न दिये जाने की मांग की

युवा गौरव/संदीप जायसवाल (काकोरी/लखनऊ) :: केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने व जम्मू कश्मीर को अलग केंद्र शासित प्रदेश के साथ लद्दाख क्षेत्र को अलग केंद्र शासित राज्य बनाए जाने पर लखनऊ जिला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देते हुए केंद्र सरकार से गृह मंत्री अमित शाह जी को भारत रत्न देने की मांग की है।

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने की घोषणा किए जाने पर जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे पूरे देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी विकास होगा सरकार की योजनाओं का लाभ जम्मू कश्मीर के लोगो को भी मिलेगा।धारा 370 व 35 ए की वजह से आजादी के इतने साल बाद भी जम्मू कश्मीर का सही से विकास नहीं हो पा रहा था।जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने व जम्मू कश्मीर को अलग केंद्र शासित राज्य के साथ लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला की पूरी टीम ने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाते हुए आतिशबाजी की जिला पदाधिकारियों ने भारत सरकार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को भारत रत्न देने की मांग की है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)


Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …