दरभंगा : सोमवार की देर शाम भारी तूफान और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ें गिर गयी है। बिजली के पोल गिर जाने के कारण कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है। वहीं कुशेश्वरस्थान में तूफान के चपेट में एक नौका पलट गयी है। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मरने की खबर मिली है।

सावन के अंतिम सोमवारी पर बाबा कुशेश्वरस्थान महादेव की पूजा-अर्चना कर लौट रहे विसहरिया पंचायत के खेसराहा गांव निवासी एक ही परिवार के महिला सहित तीन लोगों की मौत नौका पलटने के कारण हो गयी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेसराहा गांव निवासी बौयेलाल मुखिया अपनी पत्नी फुल कुमारी देवी, पुत्र अंकुश कुमार और पुत्री सुनिता कुमारी के साथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने आये हुए थे। पूजा के बाद वे लोग नाव से अपनी घर जा रहे थे, तभी भीषण तूफान आया और नाव पलट गयी। बगल के नाविक ने बौयेलाल को तो बचा लिया, लेकिन उसकी पत्नी और दोनों बच्चे का कोई पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक लापता तीनों लोगों का पता नहीं चला।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !