
कमलेश वर्मा (मलिहाबाद/लखनऊ) :: नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक सुश्री पुष्पा सिंह के निर्देशन में मलिहाबाद के गोपेश्वर गौशाला परिसर में 3 दिवसीय आवासीय स्वैच्छिक कार्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह योग गुरु मुनींद्र जी व गौशाला प्रबंधक उमाकान्त गुप्ता ने शिविर के सभी प्रतिभागियों को योग कराया व जीवन में योग के महत्त्व बताए योग के बाद श्रमदान किया गया। श्रमदान में गौशाला प्रांगण में बने लगभग 250 वर्ष पुराने ऐतिहासिक तालाब की सफाई कर प्रांगण के चारो ओर साफ सफाई की गयी तत्पश्चात नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपराह्न उपजिलाधिकारी मलिहाबाद विकास कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मलिहाबाद, महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका शुक्ला, गौशाला प्रबंधक उमाकान्त गुप्ता पूर्व एनवाईसी ब्रजेश कुमार, सुमित पाण्डेय, शीबू गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को साथ लेकर गौशाला प्रांगण में पौधरोपण कर गौशाला प्रांगण की शोभा बढ़ाई। उपजिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को वृक्षों के महत्व बताए और स्वच्छता पर संदेश दिया जिससे सभी प्रतिभागियों में खुशी का माहौल रहा। उक्त कार्यक्रम में ईशु शर्मा एनवाईसी शाश्वत शुक्ला, मनीष यादव, अनूप कुमार, रवि रावत,प्रकाश नारायण, अंकिता भारती, स्वाती सिंह आदि ने सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी निभायी व सभी का सहयोग और उत्साह देखकर आए हुए अतिथियों को अपार हर्ष हुआ उक्त कार्यक्रम के लिए सुश्री पुष्पा सिंह को साधुवाद कहा। आये सभी अतिथियों ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की एवं सभी युवाओं के उज्जल भविष्य की कामना की।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !