डेस्क : जिला शांति समिति एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ दरभंगा में मोहर्रम एवं गणपति पूजा को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। लोगों से जानकारी ली गई, ताकि मोहर्रम एवं गणपति पूजनोत्सव में किसी तरह की अप्रिय घटना या अफवाह ना फैलाया जाए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यातायात नियम का पालन किए जाएंगे सहित उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं कुछ सादे वर्दी में पुलिस के जवान एवं विशेष विभाग के अधिकारी जगह-जगह मौजूद रहेंगे।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता, सदर डीएसपी अनोज कुमार एवं सदर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश, लहेरियासराय थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे। इधर जिला शांति समिति के अलावा जिला मोहर्रम कमेटी दरभंगा के पदाधिकारी एवं गणपति पूजन उत्सव समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

दरभंगा जिला मुहर्म कमेटी के सचिव रुस्तम कुरैशी, उपाध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद इश्तियाक आलम, पप्पू खान, हबीब हुसैन, अकरम कुरैशी, रफी नश्तर शमीम आलम, लालबाबू अंसारी, तबरेज अहमद, नफीस उल हक रिंकू,

अमानुल्लाह खान उर्फ अल्लन, डॉ. आफताब हुसैन जिला शांति समिति की तरफ से नवीन कुमार सिन्हा, शशि चंद्र पटेल, अजय कुमार जालान, मदन प्रसाद राय, शादाब अंजुम, इकबाल हसन रिशु, शमी उर रहमान उर्फ बबलू सहित कई दर्जन सदस्यगण भी मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !