दरभंगा : एसएसपी बाबूराम ने गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान पूर्व में दिए गए टास्क की उपलब्धि शत-प्रतिशत पाया गया। इससे खुश होकर उन्होंने सभी अनुसंधानको व पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात कही।

अगस्त माह में 500 से अधिक लंबित मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसे सभी एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक, थानेदारों व अनुसंधानको के अथक प्रयास से लक्ष्य को पूरा कर लिया गया। एसएसपी बाबूराम ने सभी पदाधिकारियों को इसी गति से कांडों का निष्पादन करने को कहा है। इस माह भी इसी लक्ष्य के अनुरूप काम करने का आदेश दिया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
मुहर्रम को लेकर उन्होंने थाने स्तर पर और जहां से ताजिए को निकाला जाएगा। वहां स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक करने का आदेश दिया। कुछ पोषक क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही चिन्ह्ति वांछित लोगों का बंधपत्र खाने का निर्देश दिया।

साथ ही मोहर्रम को लेकर उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष अलर्ट रहने को कहा। सामाजिक समरसता बना रहे। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि शांति भंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। बहुत जल्द अर्ध सैनिक बल की कंपनी मिलने की बात कही। इसके बाद उसके माध्यम से विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च का शांति सद्भाव के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की जाएगी। असामाजिक तत्वों को फ्लैग मार्च के माध्यम से कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, बेनीपुर डीएसपी उमेश्वर चौधरी, बिरौल डीएसपी दिलीप कुमार झा, ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान, रक्षित डीएसपी जेएन ठाकुर सहित जिले के सभी अंचल इन्स्पेक्टर व थानाध्यक्ष ओपी अध्यक्ष उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !