डेस्क : दरभंगा में रेलवे स्टेशन के पास स्थित यार्ड में खड़ी ट्रेन की बोगी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में लगी. सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि ट्रेन की बोगी धू-धू कर जलती रही, लेकिन रेल प्रशासन समय रहते उसे बुझा पाने में नाकाम रहा.

मिली जानकारी के मुताबिक यार्ड में फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाने के लिए रास्ता नहीं था. आग पर काबू पाने के लिए पहले सीज फायर का उपयोग किया गया, लेकिन लपटें कम नहीं हुईं. इसके बाद दरभंगा फायर बिग्रेड की तीन टीमों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने तक कोच जलकर पूरी तरह राख हो चुका था.
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
गनीमत ये रही कि यार्ड में खड़ी गाड़ियों में यात्री सवार नहीं थे. चार दिन के भीतर ट्रेन की बोगी में आग लगने की ये दूसरी बड़ी घटना है. ऐसे में रेलवे सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गया है.

बता दें कि बीते बुधवार की देर शाम दरभंगा स्टेशन स्थित यार्ड में शंटिंग के दौरान बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन संख्या 12565 में भी आग लग गई थी. इसमें ट्रेन की स्लीपर कोच डब्लयूजीसीएन 05210/सी धू-धूकर राख हो गई.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !