डेस्क : मिथिला के लाल ने इस बार मुंबई में एमटीवी में जलवा बिखेर कर अपना परचम लहराया है। टाॅप फाइव में राहुल कर्ण उर्फ श्लोका ने स्थान बनाकर बिहार के साथ ही अपना पैतृक जिला दरभंगा का नाम रोशन किया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
एमटीवी की ओर से आयोजित रैप शो में उन्होंने अपनी सफलता का झंडा गाड़ा है। हालांकि गाने में थोड़ी कमी रहने के कारण श्लोका टॉप नहीं कर सके। वहीं, टॉप फाइव में शामिल हाेने पर सोशल मीडिया पर बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है।

दरअसल, एमटीवी की ओर से रैंप शो ‘हसल’ का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर से डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसी कार्यक्रम में दरभंगा के श्लोक भी किस्मत आजमाने पहुंच गए। उन्होंने अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया। उनके गीतों पर तालियों की गूंज से हॉल गूंज उठता था। लेकिन अव्वल नहीं आ सका। टॉप फाइव में श्लोक शामिल रहा।

फेसबुक पर श्लाेका ने लिखा है- ‘माटी के घर से “हसल” मंच तक सफर रहा काफी ये तगड़ा। गर्व है सबका शुक्रिया।’ इसके पहले उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है- ‘अंततः “हसल” का पहला अध्याय खत्म हुआ। यह ऐतिहासिक क्षण था, जिसका हिस्सा बन पाना ही मेरे लिए गर्व की बात है। “हसल” ने मुझे एक कलाकार के तौर पर पहचान दी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !