डेस्क : मिथिला जोन के आइजी पंकज दाराद ने दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले के एसपी को दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। कहा कि पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी तरह का शक होने अथवा अशांति फैलाने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया गया है। जनप्रतिनिधियों, आम लोगों व मीडिया को सहयोग देने की अपील की है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
दुर्गा पूजा की तरह दीपावली व छठ पर्व को भी आपसी सौहार्द के साथ शांति पूर्वक मनाने की बात उन्होंने कही। कहा कि जहां भी पहले किसी तरह की घटनाएं हुई है, वहां निरोधात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है। व्यवसाय को देखते सुरक्षा के चाक-चौंबद व्यवस्था की गई है। गैर लाइसेंसी पटाखा रखने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। एसडीपीओ और एसडीओ को पटाखा के स्टोर किए जाने पर विशेष पैनी नजर रखने का आदेश दिया गया।

जोन के दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर की साप्ताहिक उपलब्धि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस सप्ताह 392 शातिरों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दरभंगा पुलिस ने 263, मधुबनी ने 84 व समस्तीपुर पुलिस ने 46 फरार वारंटियों और प्राथमिकी आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि, दरभंगा में 12, मधुबनी में 8 और समस्तीपुर में 4 शातिर अपराधियों की गिरफ्तार हुई है। इसमें दरभंगा पुलिस ने एक हथियार के साथ एक खोखा और समस्तीपुर पुलिस ने दो हथियार बरामद किया है। आइजी दाराद ने कहा कि पुलिस ने सघन अभियान चलाकर 15 बाइक, एक बोलेरो, तीन कार, एक सफारी कार, एक टेंपो सहित 37 वाहनों को जब्त किया है। वहीं, ट्रैफिक नियम के उल्लंघन में दरभंगा में एक लाख 75 हजार, मधुबनी में 19 हजार व समस्तीपुर में 46 हजार रुपये बतौर जुर्माना राशि वसूले गए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !