डेस्क : नियमित रूप से गायब चल रहे विभागाध्यक्षों को डीएमसी प्रशासन द्वारा कई बार अल्टीमेटम भी दिया गया. लेकिन फिर भी ये लोग निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
डीएमसीएच के इन चार विभागाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. इन विभागों में रडियोथेरेपी, मनोरोग, फिजियोथेरेपी व एनाटोमी विभाग के अध्यक्ष शामिल हैं.

डीएमसी प्रशासन का कहना है कि विभागों से ये लोग नियमित रूप से गायब चल रहे हैं. ओपीडी व विभागों के निरीक्षण के दौरान इनकी अनुपस्थिति पायी जाती रही है. इसे लेकर डीएमसी प्रशासन द्वारा कई बार अल्टीमेटम भी दिया गया. विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. बावजूद ये लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे थे. अंतत: डीएमसी प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है.

जानकारी के अनुसार, एकांउट विभाग को इन चार विभागाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगाने को लेकर निर्देशित कर दिया गया है. कहा गया है कि जब-तक संबंधित विभागाध्यक्ष विभाग में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं करते, प्रतिदिन प्राचार्य कार्यालय में ससमय उपस्थिति पंजिका नहीं भेजते, तब-तक यह आदेश जारी रहेगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !