Breaking News

बढ़ती महंगाई के दौर में बढ़ी प्याज और मोबाइल टैरिफ प्लान की कीमतें आम आदमी परेशान

– अब प्याज की बढ़ी कीमतों ने आम आदमी को रुलाया

लखनऊ । इस मंडी के दौर में प्याज की कीमतें 80 रुपये किलो को पार कर चुकी हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग भाव हैं। कहीं 80 है तो कहीं प्याज 90 रुपये किलो बिक रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की बजारो  में यही प्याज तकरीबन100 रुपये किलो भी बिक रहा है। वही प्याज व लहसून, दाल,आटा,हरी सब्जियों और मोबाइल टैरिफ प्लान की कीमतों में इस मंदी के वक्त में बढ़ोतरी हुई हैं । थोक में प्याज की कीमत 60 रुपये किलो के आसपास है।


प्याज व  सब्जियां तो लगातार लाल हो रही हैं। लेकिन मोबाइल टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ आम आदमी की थाली में परोसे जाने वाली दाल-रोटी की कीमते भी अपना कमाल दिखाने में लगी हुयी है।जहां प्याज व लहसुन ही नहीं सभी हरी सब्जियों के दाम आसमान पर हैं लेकिन इसका फायदा भी  किसानों को मिलता नहीं दिख रहा। अभी हाल में सब्जियों के दामों में इजाफा तो हुआ ही वहीं टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आटा व दाल के दाम भी बढ़ गए है।

 इस समय चक्की का पिसा आटा जो एक माह पूर्व तक 22 से 23 रूपये किलो था उसके दाम बढ़कर 27 से 28 रूपये हो गये हैं। वहीं पैकिंग आंटे की कीमतो में भी तीन से चार रूपये का इजाफा हुआ है। इस समय बाजार में उर्द की दाल 150 से 160 रूपये किलो हो चुकी है। वहीं सभी दालों पर 10 रूपये से लेकर 20 रूपसे तक की वृद्धि हो चुकी है। प्याज और मोबाइल रिचार्ज/बिल की बढ़ती कीमतो से आम आदमी को झटका लगा है। इसके बाद ही इनमें बदलाव किया जाता है। वोडाफोन,आइडिया और एयरटेल के बाद अब जियो ने भी टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने का एलान किया है।

रिलायंस जियो ने मोबाइल सेवाओं की बढ़ी हुई दरों की रविवार को घोषणा की। जियो की नई दरें छह दिसंबर से प्रभावी होंगी और 40 प्रतिशत तक महंगी होंगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह उपभोक्ता-प्रथम के अपने सिद्धांतों पर टिकी हुई है। कंपनी ने दावा किया है कि वह इस कारण शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के साथ 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी।

वही,इस वक़्त प्याज की कीमतें 80 रुपये किलो को पार कर चुकी हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग भाव हैं। कहीं 80 है तो कहीं प्याज 90 रुपये किलो बिक रहा है। गांव के बाज़ार में यही प्याज तकरीबन100 रुपये किलो भी बिक रहा है। वहीं,थोक में प्याज की कीमत 60 रुपये किलो के आसपास हैं।प्याज, दाल,आटा,हरी सब्जीयां और मोबाइल टैरिफ प्लान की कीमतों में इस मंदी के वक्त में बढ़ोतरी हुई हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …