– कुछ जिलों के डीएम से फोन पर भी पूछे काम न होने के कारण
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दौरान कुछ जिलों के डीएम से फोन पर काम न होने के कारण भी पूछे।वह सोमवार को अपने कैंप कार्यालय-7 कालिदास मार्ग लखनऊ पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाए।

उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धता व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। जनता दर्शन में चिकित्सा व स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण,भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न विभागों के प्रकरण आए।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
लगभग दो दर्जन जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर अंबेडकरनगर व लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों और लखीमपुर खीरी व झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से फोन पर बातचीत भी की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !