माल लखनऊ (राम किशोर रावत) : शीतलहर को देखते हुए ठंड के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है उस ठंड को देखते हुए ब्लॉक माल के गहदो पंचायत के कल्याणपुर मजरे में पूर्व प्रधान प्रत्याशी इकबाल अहमद गाजी व उनके सहयोगी गणों द्वारा दर्जनों गरीबों को कंबल बांटकर लोगों को ठंड से बचाने की जिम्मेदारी उठाई कंबल मिलने से गरीब विधवा औरतों तथा दिव्यांगों में खुशी की लहर छा गई।
- राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
- दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
आपको बताते चलें की ग्राम पंचायत गहदों के खगेश्वर खेड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रत्यासी इकबाल अहमद गाजी ने बताया कि यह कंबल ही नहीं गरीब किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और गरीबों की हर संभव मदद करने का अथक प्रयास जारी रहेगा।

आपको बताते चलें पूर्व प्रधान प्रत्याशी इकबाल अहमद गाजी व सहयोगी योगेंद्र सिंह दिलदार अली लाल मोहम्मद फुरकान शमशाद गाजी अनीश गाजी उर्फ लल्ला, नूर मोहम्मद, अरुण राजपूत, व सौरभ भारती ने मजरा कल्याणपुर में लगभग पचास गरीब माताओं भाइयों व दिव्यांगों को कंबल व मिठाईयां बाटी इकबाल अहमद गाजी ने बताया जहां एक तरफ हमारे देश में हिंदू मुस्लिम हो रहा है मेरा मानना है हम सभी भारतीय हैं और गरीबों को बचाना हम लोगों का फर्ज बनता है शीतलहर का मौसम चल रहा है ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है ठंड के कारण हमारे आसपास गांव के किसी व्यक्ति की मौत ना हो इसी बात को मद्देनजर रखते हुए हम सभी लोगों ने गरीबों में कंबल बांटने का निर्णय किया आगे उन्होंने बताया कार्यक्रम लगभग तीन से चार दिन और चलेगा दिव्यांगों को मिठाई तथा कंबल दिए जा रहे हैं।
एक बूढ़ी औरत से बात करने पर उसने कहा भैया जरूरतमंदों को कंबल दे रहे हैं भगवान इनका भला करे हम सभी की दुआएं भैया के साथ में हैं भगवान उनकी उम्र और लंबी करें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !