राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में हुई युवा अधिवक्ता शिशिर त्रिपाठी की निर्मम हत्या ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा है कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दे।
शिवपाल कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर मृतक अधिवक्ता के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने इसके अलावा भारतीय समाजवादी राजनीति के प्रतिनिधि स्वर और चार दशक तक देश की राजनीति को अपने सहज व सरल व्यक्तित्व से प्रभावित करने वाले प्रखर वक्ता व सिद्धांतकार मधु लिमये की पुण्य स्मृति को कोटिशः नमन किया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
