Breaking News

सरकार के कामकाज से जनता की कठिनाइयां बढ़ीं : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकारों के कामकाज से जनता की कठिनाइयां बढ़ी हैं। इससे लोगों में कुंठा और निराशा पनप रही है। भाजपा ने केंद्रीय बजट में बहकाने वाली राजनीति का प्रदर्शन किया है। एक हाथ से कथित रियायतें दी हैं, तो तमाम दूसरी सुविधाएं छीन ली हैं।

अखिलेश ने रविवार को जारी एक बयान में कहा है कि घरेलू उपयोग की चीजों को मंहगा कर दिया है। बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में कोई संकेत नहीं मिल रहा है। किसानों नौजवानों, गरीबों के लिए झांसे के सिवाय कुछ नहीं है। वास्तव में, भाजपा सरकारों की नीयत जनहित में कोई भी काम करने की नहीं है। केंद्र की हो या राज्य सरकारें दोनों में डबल इंजन के बाद भी कोई उल्लेखनीय विकास काम अभी तक देखने को नहीं मिला है।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हितों की केंद्र सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। अर्थव्यवस्था अंधेरी गुफा में जा चुकी है। किसी का कुछ भला होने वाला नहीं है। भाजपा से उम्मीद भी नही है। किसान करे तो क्या करे, उसकी जिंदगी तो ऊपर वाले की दया पर ही निर्भर है। जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है, मुख्यमंत्री को शासन-प्रशासन की समस्याओं पर गौर करने की फुर्सत नहीं है। वे दिल्ली में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। यहां कानून व्यवस्था के हालात रोज-ब-रोज बिगड़ते जा रहे हैं। भाजपा राज में देश विदेश तक में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही है। जनता को इससे राहत 2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद ही मिल सकेगी।

Check Also

यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ चकरनगर इकाई द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु दिया गया ज्ञापन

डॉ एस बी एस चौहान की रिपोर्ट चकरनगर/इटावा। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक …

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …