Breaking News

हाईकोर्ट स्पेशल बस चलाने की मांग

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के कर्मचारियों, वादकारियों व अधिवक्ताओं के लिए ‘हाईकोर्ट स्पेशल बस चलाने की मांग उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम से की गई है। इस सम्बंध में हाईकोर्ट के कर्मचारी-अधिकारी संघ के पूर्व मीडिया प्रभारी डॉ. महेश बाजपेई ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से न्यू हाईकोर्ट बिल्डिंग, गोमती नगर तक “हाईकोर्ट स्पेशल” बस सुबह कार्यालय के समय तथा शाम कार्यालय छूटने के समय चलाई जाए।

यह भी मांग की गई है कि विशेष बस सेवा सुविधा मिलने पर उच्च न्यायालय के कर्मचारी, वादकारी तथा अधिवक्तागण शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्पेशल बस द्वारा सीधे उच्च न्यायालय आ-जा सकेंगे जिससे सड़कों पर वाहनों में कमी आएगी व पर्यावरण के लिए भी अनुकूल रहेगा। उन्होंने प्रबंध निदेशक से पत्र पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …