Breaking News

राज्य में कानून-व्यवस्था बनी मजाक, उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बना : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो चुकी है। लखनऊ पार्टी कार्यालय में हो रही बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं। बैठक शुरू होते ही अखिलेश यादव ने समाजवादी बुलेटिन को नए स्वरूप में लॉन्च किया। पार्टी ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बनता जा रहा है और राज्य में कानून-व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने के बाद समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई बयान जारी किए गए। इसमें केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा गया है। बयान के मुताबिक, आज आम भारतीय का आत्मबल टूट चुका है, वह निराश, उदास और कहीं क्रोध में है। सत्ता उसके लिए एक भयानक राक्षस की तरह है जो हर पल उसका शोषण करती जा रही है। गांव वीरान हो रहे हैं। खेती और किसान उपेक्षित हैं। बेकारी सुरसा की तरह बढ़ रही है। जहां लूट ही लूट है, कौन कितना लूट सकता है, इसकी होड़ है।

पार्टी का कहना है कि सरकार और उसके सहयोगी संगठन एक तरह की नई परिभषा गढ़ रहे हैं और निर्लज्जतापूर्वक संविधान के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को तहस-नहस करने में लगे हुए हैं। पार्टी ने कहा, ‘देश की मौजूदा सरकार का लक्ष्य केवल किसी न किसी तरीके से सत्ता में बने रहना और सत्ता को हासिल करना है। छल और बल से अपनी विचारधारा को जनता पर थोपना और जनता के सरोकार के सारे कार्यों की उपेक्षा करना एक सामान्य बात हो गई है।’

सपा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमारी विदेश नीति अपने मूल लक्ष्य से भटक गई है। रूस हमारा सबसे विश्वसनीय मित्र देश था, लेकिन हमारी गलत नीतियों के चलते उसका झुकाव भी पाकिस्ना की तरफ होने लगा है। हम बिना किसी संकोच के यह कह सकते हैं कि हमारे मित्र देशों की संख्या कम हुई है और शत्रु देशों की संख्या बढ़ी है जबकि सफल विदेश नीति वह होती है, जिसमें मित्र देशों की संख्या बढ़े और शत्रु देशों की संख्या घटे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …