Breaking News

चाहे यहां के हों, या बाहर के, सबकी जिम्मेदारी : योगी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश जो भी आ गए हैं, या पहले से रह रहे हैं, उनकी पूरी ज़िम्मेदारी उनकी सरकार की है। इन सभी को सरकार भोजन, शुद्ध पानी, दवा देंगे। ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे उनके चलते बाक़ी लोगों के स्वास्थ्य का कोई ख़तरा न हो। दूसरे राज्यों के लोग अगर यहीं रहना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। सबकी हिफ़ाज़त मेरी ज़िम्मेदारी है। सीएम ने रविवार को अपने आवास पर अफसरों की बैठक में कहा कि बाहरी राज्यों के कामगारों की दैनिक ज़रूरतों और आर्थिक ज़रूरतों का ख्याल रखा जाना चाहिए।

ताकि वह लोग अपने अपने राज्यों के लिए पलायन ना करें। जो चुनौती हमारे यूपी राज्य में पलायन के रूप में आयी हैं, हम नहीं चाहते कि पलायन के चलते बाकी राज्यों के सामने यह चुनौती आए। सीएम ने जिलाधिकारियों से यह भी कहा कि वह दुकानों पर जरूरी सामानों की रेट लिस्ट लगवाएं और उसका पालन करवाएं। जो जमाख़ोरी की गड़बड़ करें, उनके ख़िलाफ़ एफआईआर समेत कड़ी कार्रवाई करें।असल में पिछले दो तीन दिनों से भारी तादाद दिल्ली सीमा से लोग यूपी लौट रहे हैं। इस कारण उत्तर प्रदेश सरकार के सामने इन सबको सुरक्षित पहुंचाना बड़ी चुनौती है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …