Breaking News

यूपी में कोरोना वायरस से मौतें शुरू, दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत, अब तक 113 पॉजिटिव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस्ती के निवासी 35 वर्षीय एक युवक कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मौत हो गई। इसी तरह मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की भी मौत हो गई ।बस्ती निवासी युवक मुंबई से आया था और बीमार होने के कारण गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती था।

इसी दौरान ही इसकी जांच का नमूना लखनऊ के केजीएमयू में भेजा गया, जहाँ इस युवक के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई । स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव सूचना व गृह अवनीश अवस्थी के साथ बुधवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इन दो मौतों की पुष्टि की। श्री प्रसाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक 113 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें 17 लोग इलाज पूरा करवा कर घर चले गए।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी सरकारी कर्मचारियों को एक अप्रैल तक उनको पूरा वेतन दिए जाने का निर्देश है।उद्योग विभाग की सहायता से औद्योगिक इकाइयों में से 13 हजार 34 में वेतन वितरण का काम पूरा कर लिया गया है। 2 हजार 471 इकाइयों में जल्द ही कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। 2 हजार 814 आवश्यक ऊद्योग में से 2441 इकाइयों को चालू कर दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव ने यह भी कहा- सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन का पालन करते हुए 15 अप्रैल से मंडियों में सरकारी गेहूँ खरीद का काम शुरू हो जाएगा।मुख्यमंत्री के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी सार्वजनिक स्थलों व अन्य जगह पर सनितीज़े करने का काम करेंगी। पीपी किट बनाने के लिए 31 व हैंड सैनिटाइज़र बनाने के लिए 66 में से 59 इकाइयाँ चालू कर दी गयी।अब तक 9 लाख 86 हज़ार श्रमिकों को एक-एक हज़ार रूपये ट्रांसफर किये जा चुके हैं । 31हजार 222 नगरीय श्रमिकों को भी एक-एक हज़ार रुपयों की रकम दी गयी है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व विभाग ने दो लाख बाहर से आये श्रमिकों को उनके गाँव के विद्यालय, घर व अन्य क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …