राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 5 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब तक कुल 121 पस्टिव केस प्रदेश में मिले हैं । इनमें 17 डिस्चार्ज हो चुके है । यह जानकारी चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। श्री प्रसाद ने बताया कि 429 जमात के लोगो के सैंपल लिए जा चुके है और अन्य के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
- दरभंगा में 27 दिसंबर को Vision Civil Service Centre का मेगा इवेंट, उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद :: 24 नवंबर को DMCH ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, जदयू कार्यकर्ताओं की हुई अहम बैठक
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि फ्रंट लाइन के लोगों को ट्रेनिंग दी जाए। श्री प्रसाद के अनुसार प्रदेश में नंबर बहुत तेज़ी से नहीं बढ़ रहे है। कल से आज केवल 5 मामले आ्रए हैं। यह सिर्फ लोगों की मदद से हुआ है। अभी तक हमारे 16 ज़िलों में संक्रमण है।इस मौके पर अवनीश अवस्थी ने बताया कि ऐमज़ॉन को पूरे प्रदेश में ऑनलाइन होम डिलीवरी के लिए अनुमति दे दी गई है। फ्लिपकार्ट भी हमारे पास आया है।

उनको भी अनुमति दी जाएगी। श्री अवस्थी ने बताया कि गुरुवार दोपहर 3 बजे तक 41 लाख 57 हजार 665 कार्ड होल्डर्स को खाद्यान वितरण किया जा चुका है । सभी से अपील है कि सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें । फल और सब्जी 37 हजार 114 मोबाइल वैन से वितरण किया जा रहा है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !