Breaking News

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मुजफ्फरपुर का कुख्यात भुवन राय

डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है। देर रात मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मारा गया है.

खबर के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के महुआ रोड में बुधवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी भूलावन राय उर्फ़ भुवन राय मारा गया.

हाल ही के दिनों में जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में हुए दिनदहाड़े बैंक लूट मामले में वो फरार चल रहा था. लूट का करीब साढे तीन लाख पुलिस ने इसके रिश्तेदार के घर से बरामद किया था. साथ ही कई थाना क्षेत्रों में वाहन लूट कांड में कुख्यात भूलावन राय शामिल था.

पुलिस ने जानकार दी है कि पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. अपराधी ने देखते ही पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस के तरफ से जवाबी कार्रवाई में कुख्यात भुवन राय मारा गया.

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …