Breaking News

यूपी में कोरोना के 127 नए मामले, अब तक 2455 कोविड-19 पॉजिटिव केस, 43 मौत

लखनऊ ब्यूरो।प्रदेश में कोराना वायरस संक्रमितों के 127 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब तक कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल तादाद 2455 हो गई है। इसमें 656 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। 43 की मौत हो चुकी है। अब तक 1556 एक्टिव केस रह गए हैं। कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले 64 जिलों में पाए जा चुके हैं। 6 जिलों में कोई केस नहीं आया है। 


यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी। श्री प्रसाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में शनिवार से अस्पतालों में शिशुओं के टीकाकरण का काम शुरू हो गया है। अस्पतालों में टीकाकरण बुधवार और शनिवार को होता है। लॉकडाउन की वजह से जिन बच्चों के टीके लगने में विलम्ब हो गया हो, उन्हें अब तुरंत लगवा लें।
उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की पूरी स्क्रीनिंग करके ही घर भेजा जाएगा। जिनमें जरा भी लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें वहीं मौके पर ही अस्पताल में सात दिन के लिए भेज दिया जाएगा। दोबारा निगेटिव आने पर ही उन्हें छोड़ा जाएगा। फिर 21 दिन घर पर ही रहना होगा। उनके घर के आगे फ्लैग लगा दिया जाएगा कि अमुख तारीख तक श्रमिक को घर पर क्वारंटाइन किया जाएगा। उनकी निगरानी के लिए गांव में प्रधान की देखरेख में निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। इसमें आशा बहुएं, युवक मंगल दल व अन्य लोग होंगे।  इसी तरह शहर में  पार्षद की निगरानी में मोहल्ला समिति का गठन किया जाएगा।
प्रमुख सचिव ने बताया कि अब तक 341 पूल टेस्ट किए गए हैं। शुक्रवार को 3356 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 4431 नमूनों का परीक्षण  किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की करीब 23 करोड़ आबादी के हिसाब से सामने आ  रहे कोरोना पॉजिटिव के मामले अभी पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …