Breaking News

88 नए मरीज, अब तक 2859 पॉजिटिव केस

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: प्रदेश में मंगलवार को 88 नए मरीज़ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं ।

इस तरह अब तक 2859 मरीज़ कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अब तक प्रदेश भर में प्रभावित ज़िलों की संख्या 65 तक पहुँच चुकी है। इनमें से 5 ज़िलों में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं पाया जा रहा है। इस समय 1862 एक्टिव केस प्रदेश भर में हैं।मंगलवार को यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी। 944 मरीज़ स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं । कोरोना वायरस की टेस्टिंग को लेकर मंगलवार को एक नई जानकारी यह सामने आई कि प्रदेश में टेस्टिंग एक लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब तक 1 लाख 1 हजार 630 कोरोना वायरस के नमूनों कि जाँच हो चुकी है। यह टेस्टिंग सरकारी और निजी लैबों में हुईं हैं। श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में 20 टेस्टिंग लैब हो गई हैं । उन्होनें बताया सोमवार को 300 पूल टेस्ट किए गए । 1440 नमूने लिए गए। 300 पूल टेस्टिंग में 34 पूल पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 34 पूलों को अलग करके इसमें शामिल हर एक केस की जाँच की जा रही है। सोमवार तक 3355 नमूने जाँच के लिए टेस्टिंग लैब में भेजे गए। सोमवार को 3521 नमूनों की जाँच की गई । उन्होनें बताया 660 निजी अस्पतालों में इमरजेंसी व आवश्यक सेवाएं शुरू हो गईं हैं । इन सभी अस्पतालों के चिकित्सा कर्मियों को अस्पताल में इन्फेक्शन रोकने और बचने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है । श्री प्रसाद ने टेली कन्सलटेन्सी जारी रहने का भी जिक्र किया।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …