Breaking News

अद्भुत शौर्य साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप – राजेश्वर राणा

डेस्क : देशभर में 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही है। दरभंगा में भी महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई ।

राजेश्वर राणा उर्फ़ बिल्टू सिंह

युवा जदयू के बिहार प्रदेश संगठन सचिव राजेश्वर राणा,दरभंगा युवा जदयू नगर अध्यक्ष नवनीत सिंह , हमेंद्र नारायण सिंह ,बीरेन्द्र सिंह ,प्रियांशु प्रिन्स ने महाराणा प्रताप के फ़ोटो पर पुष्प चढ़ा कर महाराणा प्रताप को नमन किए। अपने संबोधन में राजेश्वर राणा उर्फ़ बिल्टू सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक ऐसे योद्धा थे, जिनकी वीर गाथा अमर है। इनकी वीर-गाथा किस्से-कहानियों में सुनाई जाती है। इनकी वीरता से भारत भूमि गौरवान्वित है। वह तत्कालीन समय में एकलौते ऐसे वीर थे, जिन्हें दुश्मन भी सलाम करते थे।

श्री राणा ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जिस घोड़े पर सवारी करते थे, उसका नाम चेतक था जो कि महाराणा प्रताप की तरह ही योद्धा था। महाराणा प्रताप बचपन से ही वीर योद्धा रहे। उन्होंने बाल्यकाल में ही युद्ध कौशल सीख ली थी। हालांकि, वीर और योद्धा होने के बावजूद वे धर्म परायण और मानवता के पुजारी थे। इन्होंने माता जयवंता बाई जी को ही अपना पहला गुरु माना था।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …