डेस्क : देश की राजधानी दिल्ली में रविवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड मापी गई है। वहीं, भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। खास कर फ्लैटों में रहने वाले लोग ज्यादा डरे-सहमे दिखे। भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोपहर 1 बजकर 14 मिनट और 29 सेकेंड पर दिल्ली में भूकंप के झटके लगे। इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई, जबकि इसकी जमीन में गहराई 5 किलोमीटर थी। 12 और 13 अप्रैल के बाद रविवार (10 मई) को भी आए तीनों दिन भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली ही रहा है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
यहां पर बता दें कि भूकंप के लिहाज से दिल्ली-एनसीआर बेहद संवेदनशील है। दरअसल, मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग के लिहाज से भारत को कुल 5 जोन में बांटा गया है, जिनमें दिल्ली जोन 4 में है और यह खतरनाक माना जाता है। कुल 5 जोन में से जोन 2 को सबसे कम संवेदनशील की श्रेणी में माना जाता है, जबकि जोन-5 ऐसा क्षेत्र है, जहां पर सबसे ज्यादा भूकंप आने की आशंका रहती है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !