Breaking News

केशव प्रसाद ने प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री का आभार जताया

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को सुगम करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रियों के लिए लिंक रोड का तोहफा दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हाल ही में इसका उद्घाटन किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री का हृदय से अभिनंदन किया है।उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा 21 दिन के स्थान पर अब एक सप्ताह में पूरी कर सकेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा दुर्लभ रास्तों से भी नहीं करनी पड़ेगी। चीन की सीमा तक सड़क बनने से अब यात्री सीधे लिपुलेख पहुंच सकेंगे। इस सड़क के निर्माण से आर्थिक विकास भी तेज होगा और चीन सीमा पर सैनिकों की तैनाती और रसद आपूर्ति भी आसान होगी। यात्रियों को आधार शिविर धारचूला से लगभग 80 किलोमीटर यात्रा पैदल ही करनी पड़ती थी और दुर्गम स्थलों से होकर गुजरने वाली यात्रा बहुत कठिन थी। यात्रियों को पहली शाम आधार शिविर में रहना पड़ता था। सीमांत तक सड़क बनने से अब कैलाश यात्री सीधे दिल्ली से लिपुलेख पहुंच सकेंगे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …