डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर कोरोना संक्रमण की जांच की सुविधा अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तक में दी जा रही है। राज्य के सभी पीएचसी में सात दिनों में एंटीजन जांच शुरू कर दी जाएगी।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
वहीं, मंगलवार से ही सभी अनुमण्डल अस्पतालों में भी एंटीजन जांच शुरू हो जाएगी। इन अस्पतालों और केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीज जाकर अपनी जांच नि:शुल्क करा सकेंगे। एंटीजन जांच से रिजल्ट शीघ्र ही प्राप्त होता है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का ऑन डिमांड नि:शुल्क जांच की गई है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमण की जांच हो, इसी मकसद से यह सुविधा बहाल की जा रही है।
पटना शहर के 25 अस्पतालों में एवं पांच मोबाइल (चलंत) मेडिकल टीम के द्वारा ऑन डिमांड जांच की शुरुआत 18 जुलाई से कर दी गयी है। 18 जुलाई को पटना में 808 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें 305 कोरोंना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की एंटीजन जांच भी की गई।

पटना की तर्ज पर जांच की यह सुविधा सभी जिलों में शुरू कर दी गयी है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में जांच किट्स उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार ने कहा कि गया शहर में आठ और मुजफ्फरपुर शहर में छह जगहों पर भी एंटीजन जांच प्रारंभ की गयी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
