दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों में गोलीबारी की घटना घटी है। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने मौके पर ही खदेर कर दो आरोपी को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मौके पर नगर थाना विश्वविद्यालय थाना एवं कोतवाली थाना की पुलिस सहित सदर एसडीपीओ अनोज कुमार पहुंच कर जायजा ले रहे हैं वही चलाए गए कारतूस के खोखे खोज रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो दो गुटों के बीच गैंगवार शुक्रवार की शाम होने वाला है।

जिसको लेकर नगर थाना विश्वविद्यालय थाना एवं कोतवाली थाना की पुलिस शास्त्री चौक और स्टेशन रोड के पास हनुमान मंदिर के पास खड़ी थी। जैसे गैंगवार में गोली चली उसके बाद पुलिस गैंग के सदस्यों को चारों तरफ से घेर कर खदेरा जहां दो अपराधी दो पिस्टल के साथ पकड़े गए हैं। दोनों अपराधियों को विश्वविद्यालय थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी बताने से से परहेज कर रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !